Sunday, May 24, 2020

ईद मुबारक । क्या आपको पता है ईद क्यों और कैसे मनाते हैं? इसकी शुरुआत कैसे हुई ?

पवित्र कुरान के मुताबिक, रजमान के पाक महीने में रोजे रखने के बाद अल्लाह इस दिन अपने बंदों को बख्सीश और इनाम देता है। इसलिए इस दिन को ईद कहते है। पूरे विश्व में ईद की खुशी पूरे धूमधाम से मानाई जाती है।

मुसलमान ईद के दिन खुदा का शुक्रिया अदा करते है कि उन्होंने महीनेभर उपावस रखने की ताकत दी। ईद पर एक खास रकम जिसे जकात कहते हैं जो गरीबों और जरूरतमंदों के लिए निकाल दी जाती है। नमाज के बाद परिवार में सभी लोगों का फितरा दिया जाता है, जिसमें 2 किलो ऐसी चीज दी जाती है जो प्रतिदिन रखने की हो।

क्यों मनाई जाती है ईद उल-फितर?

पहली ईद उल-फितर पैगंबर मुहम्मद ने सन 624 ईस्वी में जंग-ए-बदर के बाद मनाया था। पैगंबर हजरत मुहम्मद ने बद्र के युद्द में विजय प्राप्त की थी। उनके विजय होने की खुशी में यह त्यौहार मनाया जाता है।

कैसे मनाई जाती है मीठी ईद?


इस दिन घरों में खास तौर पर किमामी सेवइयां, शीर और दूध वाली सेवइयां बनाई जाती हैं  इन्हें एक-दूसरे के घरों में बांटा जाता है। बच्चों को ईदी या तोहफे दिए जाते हैं। नए-नए कपड़े पहनें जाते हैं। वहीं, रोज़ेदार मस्जिद जाकर ईद की नमाज़ अदा करते हैं।

दो ईद

इस्लाम धर्म में दो ईद मनाई जाती है। पहली मीठी ईद जिसे रमज़ान महीने की आखिरी रात के बाद मनाया जाता है। दूसरी, रमज़ान महीने के 70 दिन बाद मनाई जाती है, इसे बकरीद कहते हैं। बकरा ईद को कुर्रबानी की ईद माना जाता है। पहली मीठी ईद जिसे ईद उल-फितर कहा जाता है और दूसरी बकरी ईद को ईद उल-जुहा (Eid al-Adha) कहा जाता है।

ईद-उल-फितर एक रूहानी महीने में कड़ी आजमाइश के बाद रोजेदार को अल्लाह की तरफ से मिलने वाला रूहानी इनाम है। ईद समाजी तालमेल और मोहब्बत का मजबूत धागा है, यह त्योहार इस्लाम धर्म की परंपराओं का आईना है। एक रोजेदार के लिए इसकी अहमियत का अंदाजा अल्लाह के प्रति उसकी कृतज्ञता से लगाया जा सकता है।

कुरान के अनुसार पैगंबरे इस्लाम ने कहा है कि जब अहले ईमान रमजान के पवित्र महीने के एहतेरामों से फारिग हो जाते हैं और रोजों-नमाजों तथा उसके तमाम कामों को पूरा कर लेते हैं तो अल्लाह एक दिन अपने उक्त इबादत करने वाले बंदों को बख्शीश व इनाम से नवाजता है। इसलिए इस दिन को 'ईद' कहते हैं और इसी बख्शीश व इनाम के दिन को ईद-उल-फितर का नाम देते हैं।

रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है। इस पूरे माह में रोजे रखे जाते हैं। इस महीने के खत्म होते ही 10वां माह शव्वाल शुरू होता है। इस माह की पहली चांद रात ईद की चांद रात होती है। इस रात का इंतजार वर्षभर खास वजह से होता है, क्योंकि इस रात को दिखने वाले चांद से ही इस्लाम के बड़े त्योहार ईद-उल-फितर का ऐलान होता है।

ईद मुबारक ।

No comments:

Post a Comment

साइंटिस्ट बनने के लिए क्या करें (वैज्ञानिक कैसे बनें)?

अगर आप 10th class पास कर चुके हैं तो अब वक्त हैं करियर पर ध्यान देनें का | ज्यादातर मामलों में छात्रों को इसी समय यह निर्णय लेना होता हैं कि...